Har Ghar Jal Yojana: यूपी की नौ करोड़ से अधिक ग्राामीण आबादी को स्वच्छ पेयजल का तोहफा

Edited by Amit Yadav
Updated:
विज्ञापन

77वें स्वतंत्रता दिवस पर यूपी के डेढ़ करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से स्वच्छ पेयजल की सुविधा शुरू हो गयी. जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना से राज्य के 1,50,27,692 ग्रामीण परिवार लाभान्वित हुए.

विज्ञापन

लखनऊ: यूपी सरकार ने देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्य की नौ करोड़ ग्रामीण आबादी को शुद्ध पेयजल का अब तक का सबसे बड़ा तोहफा दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन से 15 अगस्त को राज्य के 1,50,27,692 ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ पेयजल मिलने लगा. योजना से लाभान्वित होने वाले ग्रामीणों ने इस खुशी को गांव-गांव में मिलकर मनाया. जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों-कर्मियों को पुरस्कार देने का ऐलान किया है.

हर दिन 40 हजार से ज्यादा कनेक्शन

उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना से प्रतिदिन 40 हज़ार से अधिक नल कनेक्शन दिए जा रहे हैं. इसके साथ ही यूपी एक दिन में देश में अन्य सभी राज्यों से सबसे अधिक नल कनेक्शन देने वाला राज्य बन गया है. बड़ी आबादी होने के बावजूद यूपी संख्या के मामले में सर्वाधिक नल कनेक्शन देने वाला दूसरा दूसरा राज्य भी है. बिहार को छोड़कर बाकी सभी राज्य उत्तर प्रदेश से पीछे हैं. कम समय में लक्ष्य पूर्ति की ओर तेजी से बढ़ते यूपी में जल जीवन मिशन का काम रफ्तार से किया जा रहा है. ग्रामीणों को नल से स्वच्छ जल देने के साथ ही योजना से 1,09,516 से अधिक स्कूलों और 1,54,440 आंगनबाड़ी केंद्रों को भी नल कनेक्शनों से जोड़ा जा चुका है.

Also Read: अटल बिहारी वाजपेयी: लखनऊ से सुनहरी यादों में आज भी रिश्ता कायम, भाजपा की नींव बनकर चुनावों में दे रहे मजबूती
रोजगार भी दे रहा जल जीवन मिशन

हर घर को जल पहुंचाने के साथ हर घर जल योजना युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रही है. योजना के तहत गांव-गांव में 1,16,366 युवाओं को प्लम्बरिंग, 1,16,366 इलेक्ट्रीशियन, 1,16,366 मोटर मैकेनिक, 1,16,366 फिटर, 1,74,549 राजमिस्त्री, 1,16,366 पंप ऑपरेटर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. तकनिकी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा अपने गांव में पानी सप्लाई में आने वाली समस्याओं को दूर करने का काम करेंगे. महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने की दिशा में योजना से 4 लाख 80 हज़ार से अधिक महिलाओं को पानी जांच का प्रशिक्षण दिया जा चुका है. यह महिलाएं गांव-गांव जाकर पानी की जांच कर रही हैं.

जल शक्ति मंत्री का अधिकारियों-कर्मियों को पुरस्कार देने का ऐलान

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी की डेढ़ करोड़ ग्रामीण आबादी तक नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचने की उपलब्धि पर नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ ग्रामीण जनता को पहुंचाने में यूपी बहुत जल्द देश में नंबर एक बनेगा. हमारा एक-एक अधिकारी और कर्मचारी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से योजना का पूरा कराने में जटा है.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola