कोरोना को मात देकर काम पर लौटे यूपी के स्वास्थ्य मंत्री, सीएम योगी के साथ बैठक में हुए शामिल

Author Agency|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह कोविड-19 से मुक्त होने और पृथक-वास में समय बिताने के बाद सोमवार को काम पर वापस आ गए. जयप्रताप सिंह ने सोमवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ''मैं अब ठीक हूं, बृहस्पतिवार को मुझे कोविड-19 मुक्त बताया गया. उसके बाद मैं पांच दिन पृथक-वास में रहा. आज मैं अपने कार्यालय आ गया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक में शामिल हुआ.''

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह कोविड-19 से मुक्त होने और पृथक-वास में समय बिताने के बाद सोमवार को काम पर वापस आ गए. जयप्रताप सिंह ने सोमवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ”मैं अब ठीक हूं, बृहस्पतिवार को मुझे कोविड-19 मुक्त बताया गया. उसके बाद मैं पांच दिन पृथक-वास में रहा. आज मैं अपने कार्यालय आ गया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक में शामिल हुआ.”

स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह गत 24 जुलाई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. जयप्रताप सिंह के स्वस्थ होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार को कुछ राहत मिली है क्योंकि पिछले सप्ताह दो अगस्त को राज्य की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण (62) का कोविड-19 से निधन हो गया था. राज्य के एक अन्य मंत्री ब्रजेश पाठक भी कोविड-19 से पीड़ित हैं और नौ अगस्त को उन्हें संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था.

Also Read: मुजफ्फरनगर में लॉकडाउन के दौरान मदरसा शिक्षक की पिटाई को लेकर प्रदर्शन, अपहरण और जबरन वसूली के आरोप में 8 गिरफ्तार

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola