UP Election 2022: लखीमपुर खीरी में भूपेश बघेल ने दिया नारा- कांग्रेस को वोट दीजिए, किसानों का भला कीजिए

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Dec 2021 6:40 PM

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लखीमपुर खीरी में कांग्रेस की कार्यकर्ता प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट दीजिए, किसानों का भला कीजिए.

विज्ञापन

UP Election 2022: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को लखीमपुर खीरी के केवलपुरवा, ब्लॉक- नकहा में ‘कार्यकर्ता प्रतिज्ञा रैली’ को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला. भूपेश बघेल ने कहा कि यूपी में किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिलता है. धान हजार बारह सौ में बिकता है. किसान फसल बेचने के लिए दर-दर भटक रहे हैं. वहीं छत्तीसगढ़ में हमने किसानों का कर्ज माफ किया है. धान और गेहूं 2500 में खरीद रहे हैं.

भूपेश बघेल ने कहा, कांग्रेस की सरकार आई तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा. 2500 का गेहूं धान खरीदा जाएगा. कांग्रेस को वोट दीजिए, किसानों का भला कीजिए.

Also Read: बीजेपी पर बरसे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, कहा- वे देश को बेच रहे हैं और हमसे सवाल पूछ रहे हैं
undefined

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, प्रियंका गांधी महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ा रही हैं. उन्होंने नारा दिया है: लड़की हूं लड़ सकती हूं. प्रियंका ने महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने का वादा किया है.

Also Read: भूपेश बघेल ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- मोदी का ‘गुजरात मॉडल’ छलावा, देश में ‘छत्तीसगढ़ मॉडल’ की चर्चा

भूपेश बघेल ने कहा कि जब महिलाओं पर अत्याचार होता है तो प्रियंका गांधी उनके साथ खड़ी होती हैं. जब दलितों, आदिवासियों और किसानों पर अत्याचार होता है, तो प्रियंका गांधी उनके साथ खड़ी होती हैं. जनता के दुख-दर्द में खड़ा होने वाला कोई दूसरा नेता नहीं है.

undefined

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, हमसे कहा गया कि किसानों की बात न करें. लखीमपुर कांड के बारे में बात न करें. जिन्होंने किसानों के सीने पर गाड़ी चढ़ा दी, उस टेनी की औलाद की बात न करें. इस देश में लोकतंत्र है या गुंडागर्दी चल रही है? मैं बोल रहा हूं, जो करना है कर लीजिए.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola