ePaper

UP Chunav 2022 : बसपा की ‘चुनावी नज़र’ जाट, ओबीसी और अल्पसंख्यक वोट पर, बसपा प्रमुख ने इशारों में कही ये बात

Updated at : 30 Nov 2021 2:31 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022 : बसपा की ‘चुनावी नज़र’ जाट, ओबीसी और अल्पसंख्यक वोट पर, बसपा प्रमुख ने इशारों में कही ये बात

बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्र ने एक ट्वीट करके जानकारी दी कि मीडिया को दिए बयान में मायावती ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में बीएसपी की सरकार बनते ही जाट, ओबीसी तथा अल्पसंख्यक समाज के लोगों का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा जैसे पहले बीएसपी सरकार में रखा गया था.

विज्ञापन

UP Chunav 2022 : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ अलग ही तैयारी कर दी है. उन्होंने मंगलवार को आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनने पर जाट, ओबीसी और अल्पसंख्यक समाज के लोगों का पूरा ख्याल रखा जाएगा.

इस संबंध में बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पार्टी के थिंकटैंक कहे जाने वाले सतीश चंद्र मिश्र ने भी एक ट्वीट करके एक जानकारी दी कि बसपा अध्यक्षा मायावती ने मंगलवार को लखनऊ स्थित बसपा प्रदेश कार्यालय पर यूपी की सभी सुरक्षित सीटों को लेकर ओबीसी, जाट एवं अल्पसंख्यक समाज के पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है. यानी इस बार के चुनाव में दलित वोटबैंक पर अपनी नज़र टिकाये रहने वाली बसपा के लिए इस बार का चुनाव अपने वजूद को बरकरार रखने के लिए अहम है.

यूं तो हमेशा से ही बसपा ने विधानसभा और संसदीय चुनावों में सोशल इंजीनियरिंग का खास फॉर्मूला अपनाकर चुनावी वैतरणी को पार लगाया है. इस बार बसपा के लिए चुनाव की राह कुछ कठिन नज़र आ रही है. इसी क्रम में इस बार बसपा ने जाट, ओबीसी और अल्पसंख्यक वोट को अपने खेमे में करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. यही कारण है कि बसपा प्रमुख ने राजधानी स्थित प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों की एक समीक्षा बैठक करके पार्टी के हितों में कुछ निर्णय किए हैं. इस संबंध में बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्र ने एक ट्वीट करके जानकारी दी कि मीडिया को दिए बयान में मायावती ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में बीएसपी की सरकार बनते ही जाट, ओबीसी तथा अल्पसंख्यक समाज के लोगों का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा जैसे पहले बीएसपी सरकार में रखा गया था.

Also Read: UP Chunav 2022 : बसपा सुप्रीमो मायावती ने फिर छेड़ा आरक्षण का सुर, बोलीं-आरक्षण को घटाने की हो रही साजिश

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola