ePaper

बसपा विधायक एक- एक करोड़ रुपये जरूरतमंदों की मदद हेतु दें : मायावती

Updated at : 04 Apr 2020 3:10 AM (IST)
विज्ञापन
बसपा विधायक एक- एक करोड़ रुपये जरूरतमंदों की मदद हेतु दें : मायावती

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपनी पार्टी के विधायकों से कहा है कि वह कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के मद्देनजर एक-एक करोड़ रुपये जरूरतमंदों की मदद हेतु दें . मायावती ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि देश भर में कोरोना वायरस की महामारी के प्रकोप के मद्देनजर उत्तरप्रदेश के […]

विज्ञापन

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपनी पार्टी के विधायकों से कहा है कि वह कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के मद्देनजर एक-एक करोड़ रुपये जरूरतमंदों की मदद हेतु दें . मायावती ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि देश भर में कोरोना वायरस की महामारी के प्रकोप के मद्देनजर उत्तरप्रदेश के बसपा विधायकों से अपील है कि वे भी पार्टी के सभी सांसदों की तरह अपनी विधायक निधि से कम से कम 1-1 करोड़ रुपये अति जरूरतमंदों की मदद हेतु जरूर दें.

बीएसपी के अन्य लोग भी अपने पड़ोसियों का जरूर मानवीय ध्यान रखें . उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा कि साथ ही, केंद्र सरकार से भी अपील है कि विश्व बैंक से मिले 100 करोड़ डॉलर की कोरोना सहायता को विशेषकर स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने में उचित इस्तेमाल करे ताकि कोरोना के प्रकोप को रोका जा सके. जनता से भी अपील है कि वे आपदा की इस घड़ी में सरकार का सहयोग करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola