ePaper

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, 112 पर किया गया फोन, दो हिरासत में

Updated at : 28 May 2024 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
3-ayodhya-ram-mandir

Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा के एक माह पूरे

Ayodhya Ram Mandir डायल 112 पर फोन करके अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. इससे शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस ने पड़ताल के एक किशोर और उसकी दादी को हिरासत में लिया गया है.

विज्ञापन

लखनऊ: अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) को बम से उड़ाने की धमकी से शासन से लेकर प्रशासन तक हड़कंप मच गया. ये धमकी कुशीनगर में डायल 112 पर कॉल करके दी गई. पुलिस ने पड़ताल की और धमकी देने वाले के घर तक पहुंच गई. जांच की गई तो पता चला कि एक किशोर ने ये धमकी दी थी. वो मानसिक रोगी बताया जा रहा है. किशोर की दादी को भी हिरासत में लिया गया है. परिवार के अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है.

इंस्टाग्राम पर भी धमकी दी
बताया जा रहा है कि कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के तकिया गांव निवासी एक किशोर ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) को बम से उड़ाने की धमकी पोस्ट की थी. इसके बाद उसने डायल 112 पर भी फोन कर दिया और कहा कि राम मंदिर को बम से उड़ा देंगे. धमकी के बाद कुशीनगर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी. साइबर सेल की मदद से धमकी देने वाले की जानकारी हो सकी. इसके बाद सोमवार आधी रात को तकिया गांव पहुंचकर पुलिस ने किशोर के घर को घेर लिया. पूछताछ के बाद उसे और वहां मौजूद दादी को हिरासत में ले लिया गया.

मानसिक रोगी निकला किशोर
पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि किशोर मानसिक रोगी है और उसका इलाज चल रहा है. यूट्यूब पर उसने फेक वीडियो देकर खुद भी ऐसा ही कर डाला. पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में कोई गलत गतिविधि सामने नहीं आई है. अभी पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola