ePaper

भाजपा नेता मौर्य का विवादित बयान, तो इसलिए बीवियां बदलते हैं मुसलमान...

Updated at : 29 Apr 2017 10:35 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा नेता मौर्य का विवादित बयान, तो इसलिए बीवियां बदलते हैं मुसलमान...

बस्ती : बीएसपी छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने तीन तलाक पर ऐसा बयान दे दिया जिसपर बवाल मच गया है. अपने विवादित बयान में मौर्य ने कहा कि मुस्लिम तीन तलाक देकर अपनी हवस को पूरा करते हैं और लगातार बीवियां बदलते हैं. मौर्य ने कहा कि तीन […]

विज्ञापन

बस्ती : बीएसपी छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने तीन तलाक पर ऐसा बयान दे दिया जिसपर बवाल मच गया है. अपने विवादित बयान में मौर्य ने कहा कि मुस्लिम तीन तलाक देकर अपनी हवस को पूरा करते हैं और लगातार बीवियां बदलते हैं. मौर्य ने कहा कि तीन तलाक के मुद्दे पर भाजपा मुस्लिम महिलाओं के साथ है. ये बातें उन्होंने शुक्रवार को बस्ती में एक कार्यक्रम के दौरान कही.

मौर्य ने कहा कि मुस्लिम बिना कारण के, बेवजह और मनमाने तरीके से जब चाहे अपनी पत्नियों को तलाक दे देते हैं. वे यहीं नहीं रुके आगे उन्होंने कहा कि तलाक देकर वह अपनी हवस को पूरा करने का काम कर रहे हैं. तलाक की वजह से उनकी पत्नी और बच्चों को सड़क पर आना पड़ता है और भीख मांगने के लिए मजबूर होना पड़ता है.

यूपी : मौर्य का लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन, मंच पर बसपा के बागी व निष्कासित

कार्यक्रम में मौर्य ने बसपा मुखिया मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि जब मैंने पार्टी छोड़ी तो मायावती ने कहा था कि जो बसपा छोड़ेगा उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी, लेकिन हुआ उलटा… राजनीति उनकी खत्म हुई जो मायावती के बंधुआ मजदूर बन कर रह रहे हैं.

भ्रष्टाचार की देवी हैं मायावती : मौर्य

मौर्य ने कहा कि वह संघर्षों से निकले नेता हैं और मायावती की राजनीति खत्म करके ही दम लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola