अखिलेश पर मुलायम वार, बोले, ''जो अपने बाप का नहीं हो सका वो किसी का नहीं हो सकता''

लखनऊ : विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की करारी हार के बाद पार्टी के अंदर घमसान खुलकर सामने आने लगा है. पिता और पुत्र के बीच झगड़े ने भी नया रूप ले लिया है. आज मैनपुरी में सपा संस्थापक और पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने आज अपने बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव […]
लखनऊ : विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की करारी हार के बाद पार्टी के अंदर घमसान खुलकर सामने आने लगा है. पिता और पुत्र के बीच झगड़े ने भी नया रूप ले लिया है. आज मैनपुरी में सपा संस्थापक और पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने आज अपने बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली है.
अखिलेश के व्यवहार से आहत पिता मुलायम ने कहा, ‘जो अपने बाप का नहीं हो सका वो किसी का नहीं हो सकता’. उन्होंने कहा, मैंने अखिलेश को CM बनाया, कोई बाप अपने रहते बेटे को CM नहीं बनाता’. मैंने अपना पद छोड़कर उन्हें मुख्यमंत्री बनाया, बदले में उन्होंने क्या दिया. इतना अपमान तो मेरा कभी नहीं हुआ. चुनावी रिजल्ट जारी होने के बाद मुलायम सिंह ने पहली बार अपने मन की भड़ास निकाली है और अखिलेश यादव को खरी-खरी सुना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




