पांच कालिदास मार्ग के सीएम आवास में योगी आदित्यनाथ का आज होगा गृहप्रवेश, फलाहार के साथ नौ दिनों तक पूजा-पाठ

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश करेंगे. मुख्यमंत्री आवास में फलाहारी पार्टी का भी आयोजन किया गया है. फलाहारी पार्टी में शाम छह बजे से होगी, जिसमें पार्टी विधायक व बड़े नेता शामिल होंगे. इसके साथ ही, खबर यह भी है कि सूबे के […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश करेंगे. मुख्यमंत्री आवास में फलाहारी पार्टी का भी आयोजन किया गया है. फलाहारी पार्टी में शाम छह बजे से होगी, जिसमें पार्टी विधायक व बड़े नेता शामिल होंगे. इसके साथ ही, खबर यह भी है कि सूबे के मुख्यमंत्री आगामी नौ दिनों तक अपने नये घर में चैती नवरात्र का व्रत रखने के साथ पूजा-पाठ भी करेंगे.
हालांकि, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ अभी तक लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में ही रह रहे थे. उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि वह मुख्यमंत्री आवास में नवरात्रि में ही गृह प्रवेश करेंगे. इसके लिए मुख्यमंत्री आवास का शुद्धिकरण पहले ही किया जा चुका है. वहां पूजा-पाठ कर गंगाजल छिड़काव किया जा चुका है. योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री के पद के लिए 19 मार्च को शपथ लिया था. उनके साथ ही दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य ने उपमुख्यमंत्री पद की व 44 मंत्रियों ने शपथ ली थी.
मीडिया की खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा की तरह इस बार भी नवरात्र व्रत रखेंगे. 29 मार्च से पांच अप्रैल तक के चैती नवरात्र में वे फलाहार पर रहेंगे. नवरात्र में उनके खान-पान की फेहरिस्त बहुत छोटी और सादी होती है. दरअसल, गोरखपुर मंदिर में नवरात्र की शुरुआत से ही पूजा होती है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार से ही नवरात्रि की शुरुआत हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




