योगी आदित्यनाथ के किचन और बेडरूम में बेरोकटोक घूमते हैं मुसलमान, रखते हैं मठ का हिसाब-किताब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Mar 2017 11:48 AM
गोरखपुर : योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. लेकिन कट्टर हिंदूवादी विचारधारा वाली क्षवि के कारण कई लोगों को भाजपा का यह फैसला पसंद नहीं आ रहा है. योगी आदित्यनाथ अपने भड़काऊ बयानों के लिए भी जाने-जाते हैं. योगी गोरखनाथ मठ के महंत हैं, भगवा वस्त्र […]
गोरखपुर : योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. लेकिन कट्टर हिंदूवादी विचारधारा वाली क्षवि के कारण कई लोगों को भाजपा का यह फैसला पसंद नहीं आ रहा है. योगी आदित्यनाथ अपने भड़काऊ बयानों के लिए भी जाने-जाते हैं.
योगी गोरखनाथ मठ के महंत हैं, भगवा वस्त्र पहनते हैं, उनकी क्षवि कट्टरवादी लगती है, लेकिन उनके मठ के अंदर का वातावरण इस सोच से ठीक उलट है. उनके मठ के अंदर सांप्रदायिकता जैसी कोई बात नजर नहीं आती है. मीडिया में चल रही खबरों की अगर मानें तो योगी के मठ में पिछले 35 सालों से हो रहे निर्माण कार्यों का हिसाब-किताब एक मुसलमान के हाथों में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










