अखिलेश चुनेंगे नेता प्रतिपक्ष, 25 मार्च को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता का चयन आज नहीं हो सका। नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिये समाजवादी पार्टी :सपा: अध्यक्ष अखिलेश यादव को अधिकृत किया गया है. सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने यहां बताया कि विधानसभा चुनाव में नवनिर्वाचित विधायकों की आज पार्टी मुख्यालय पर हुई बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता का चयन आज नहीं हो सका। नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिये समाजवादी पार्टी :सपा: अध्यक्ष अखिलेश यादव को अधिकृत किया गया है. सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने यहां बताया कि विधानसभा चुनाव में नवनिर्वाचित विधायकों की आज पार्टी मुख्यालय पर हुई बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके नेता विपक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों के चयन के लिये पार्टी अध्यक्ष अखिलेश को अधिकृत किया गया है. उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी 25 मार्च को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




