यूपी विस चुनाव : सातवें और अंतिम चरण में 60 फीसदी मतदान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के सातवें और अंतिम चरण के लिए आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी समेत सात जिलों की 40 सीटों पर 60.03 प्रतिशत मतदान हुआ. निर्वाचन आयोग के अनुसार वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र की 40 सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से 60.03 प्रतिशत मतदान […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के सातवें और अंतिम चरण के लिए आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी समेत सात जिलों की 40 सीटों पर 60.03 प्रतिशत मतदान हुआ.
निर्वाचन आयोग के अनुसार वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र की 40 सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से 60.03 प्रतिशत मतदान हुआ. इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सिंह, पारसनाथ यादव, अजय राय, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई सिबगतउल्लाह अंसारी और जेल में बंद माफिया मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह समेत कुल 535 उम्मीदवारों का चुनावी भाग्य इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में बंद हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




