गठबंधन सरकार की बात करने लगे 300 सीटें जीतने का दावा करने वाले लोग : अखिलेश

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कल तक विधानसभा चुनाव में 300 सीटें जीतने का दम भरने वाले मोदी और भाजपा के लोग अब गठबंधन की सरकार की बातें करने लगे हैं. अखिलेश ने यहां सपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभाओं […]
आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कल तक विधानसभा चुनाव में 300 सीटें जीतने का दम भरने वाले मोदी और भाजपा के लोग अब गठबंधन की सरकार की बातें करने लगे हैं.
अखिलेश ने यहां सपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभाओं में कहा कि पहले तो प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी के लोग कहते थे कि भाजपा 300 सीटें जीतकर आएगी. मऊ तक चुनाव आते-आते वे कह रहे हैं कि गठबंधन की सरकार बनेगी. आजमगढ़ में मोदी इसलिये नहीं आये क्योंकि उन्हें मालूम हो गया है कि यहां की सभी 10 सीटें सपा जीत रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




