ePaper

प्रियंका गांधी का अमेठी और रायबरेली का दौरा रद्द

Updated at : 13 Feb 2017 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका गांधी का अमेठी और रायबरेली का दौरा रद्द

अमेठी : कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शुमार प्रियंका गांधी का अमेठी और रायबरेली का दौरा स्थगित हो गया है. पहले ऐसी खबरें आयीं थीं कि वे 13-18 फरवरी के बीच अमेठी और रायबरेली का दौरा करेंगी और सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए प्रचार करेंगी. सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन को […]

विज्ञापन


अमेठी :
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शुमार प्रियंका गांधी का अमेठी और रायबरेली का दौरा स्थगित हो गया है. पहले ऐसी खबरें आयीं थीं कि वे 13-18 फरवरी के बीच अमेठी और रायबरेली का दौरा करेंगी और सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए प्रचार करेंगी.

सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन को मूर्त रूप देने में प्रियंका गांधी की अहम भूमिका रही. उन्होंने अखिलेश यादव के साथ बातचीत की और इस गठबंधन को सफल कराया. प्रियंका के अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव के साथ मधुर संबंध हैं.
सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद जारी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में प्रियंका गांधी का नाम प्रमुखता से अंकित है, लेकिन अभी तक प्रियंका ने प्रचार अभियान में कोई भूमिका नहीं निभाई हैं. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अकेले ही मोर्चा संभाले हुए हैं और अखिलेश यादव के साथ मंच साझा कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola