सत्ता में आये तो लैपटॉप-मोबाइल की बजाय आर्थिक सहायता उपलब्ध करायेंगे : मायावती

बिजनौर : उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान 15 फरवरी को है. इसके लिए प्रचार अभियान जारी है. आज बिजनौर में एक सभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर सीधा हमला बोला और कहा कि वह आरक्षण समाप्त करने की साजिश कर रही है. नोटबंदी गरीबों के विरुद्ध फैसला था, […]
बिजनौर : उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान 15 फरवरी को है. इसके लिए प्रचार अभियान जारी है. आज बिजनौर में एक सभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर सीधा हमला बोला और कहा कि वह आरक्षण समाप्त करने की साजिश कर रही है.
नोटबंदी गरीबों के विरुद्ध फैसला था, इससे आम लोगों को बहुत नुकसान उठाना पड़ा है. नोटबंदी का फैसला राजनीतिक स्वार्थ के लिए लिया गया था. मायावती ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव ने पुत्रमोह में शिवपाल का अपमान किया है. सपा के शासन में आपराधिक घटनाएं चरम पर हैं. महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




