ePaper

यूपी विस चुनाव: लोकदल ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पहले नंबर पर मुलायम सिंह

Updated at : 03 Feb 2017 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी विस चुनाव: लोकदल ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पहले नंबर पर मुलायम सिंह

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजनीति के अपने आप में एक अनोखे घटनाक्रम के तहत लोकदल ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है जिसमें समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का नाम सबसे ऊपर रखा गया है. विधानसभा चुनाव में अपने पक्ष में प्रचार के लिये सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजनीति के अपने आप में एक अनोखे घटनाक्रम के तहत लोकदल ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है जिसमें समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का नाम सबसे ऊपर रखा गया है. विधानसभा चुनाव में अपने पक्ष में प्रचार के लिये सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे लोकदल ने शुक्रवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी की.

सपा संरक्षक मुलायम द्वारा अपने बेटे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बनाये गये सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान को लेकर विरोधाभासी बयान दिये जाने के बीच लोकदल ने आज अपने 14 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें मुलायम का नाम सबसे उपर है. लोकदल के स्टार प्रचारकों की फेहरिस्त में अभिनेता राजपाल यादव और मकरन्द देशपाण्डे का भी नाम शामिल है.

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी को उम्मीद है कि मुलायम उनके प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे. लोकदल ने वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में राज्य की 403 में से 76 सीटों पर चुनाव लडा था. हालांकि उसका कोई उम्मीदवार जीत नहीं सका था, मगर ज्यादातर सीटों पर इस पार्टी को पांच हजार से 15 हजार तक वोट मिले थे. लोकदल ने इस बार विधानसभा चुनाव में करीब 300 सीटों पर चुनाव लडने का फैसला किया है और सपा द्वारा टिकट कटने से नाराज 25-30 विधायक भी उसकी तरफ से मैदान में उतर सकते हैं.

सिंह ने कहा ‘‘हमने ऐसे अनेक मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है जो मुलायम तथा शिवपाल के करीबी हैं और उन्हें सपा से टिकट नहीं मिला है. हमें उम्मीद है कि 25-30 मौजूदा विधायक हमारी पार्टी से चुनाव लडेंगे.’ उन्होंने कहा कि वह अपने प्रत्याशियों के लिये सघन प्रचार अभियान चलाएंगे और उन्हें उम्मीद है कि इस बार जनता उनके उम्मीदवारों को जिताएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola