अखिलेश के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे मुलायम ? फैसले के खिलाफ जा सकते हैं कोर्ट

लखनऊ : समाजवादी पार्टी में दो फाड़ होना लगभग तय माना जा रहा है. पिता मुलायम सिंह यादव और बेटे अखिलेश यादव के बीच सुलह की सारी कोशिशें खत्म हो गयी हैं. चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को साइकिल सौंप दिया है और समाजवादी पार्टी को भी अखिलेश यादव का ही बता दिया है. […]
लखनऊ : समाजवादी पार्टी में दो फाड़ होना लगभग तय माना जा रहा है. पिता मुलायम सिंह यादव और बेटे अखिलेश यादव के बीच सुलह की सारी कोशिशें खत्म हो गयी हैं. चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को साइकिल सौंप दिया है और समाजवादी पार्टी को भी अखिलेश यादव का ही बता दिया है. चुनाव आयोग की इस घोषणा के बाद मुलायम सिंह यादव को बहुत बड़ा झटका लगा है. लेकिन मुलायम ने सुबह ही साफ कर दिया था कि अगर फैसला उनके खिलाफ आया तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे. उन्होंने कहा ‘‘यह लड़ाई अदालत तक जाएगी.’
इधर मुलायम सिंह यादव ने संकेत दिये हैं कि वो अखिलेश यादव के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि अखिलेश साईकिल संभाले. आज उन्होंने सुबह ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में संकेत दिया था कि अगर अखिलेश यादव उनकी बात नहीं मानते हैं तो वो चुनाव में उनके खिलाफ की खड़े हो जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










