रामगोपाल ने भाजपा अध्यक्ष से की है मुलाकात, बेटे-बहू के कहने पर तोड़ना चाहते हैं पार्टी : मुलायम

लखनऊ : सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस अवसर पर उनके साथ शिवपाल यादव भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि हमने पार्टी की एकजुटता के लिए पूरा समय दिया है. मैं दिल्ली गया था, ताकि पार्टी की एकता में बाधा डालने वाले को रोक सकूं. उन्होंने […]
लखनऊ : सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस अवसर पर उनके साथ शिवपाल यादव भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि हमने पार्टी की एकजुटता के लिए पूरा समय दिया है. मैं दिल्ली गया था, ताकि पार्टी की एकता में बाधा डालने वाले को रोक सकूं. उन्होंने कहा मैं जानता हूं कि कौन पार्टी तोड़ने में जुटा है, लेकिन मैं पार्टी को टूटने नहीं दूंगा. उन्होंने कहा कि वो (रामगोपाल) पार्टी तोड़ना चाहते हैं, पार्टी का अलग नाम और चुनाव चिह्न चाहते हैं. लेकिन जब मुझसे मिलने आते हैं, तो बेटे-बहू को लेकर आते हैं. मुलायम सिंह यादव ने आरोप लगाया कि रामगोपालयादव पार्टी तोड़ने के लिए दूसरेदलों के नेताओं के संपर्क में हैं.उन्होंने कहा कि रामगोपाल ने भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात की है और वे बेटे-बहू केकहने पर पार्टी तोड़ना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










