सपा दंगल : आपस में भिड़े अमर सिंह और रामगोपाल, जमकर एक-दूसरे पर निशाना साधा

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अंदर पिता और पुत्र के बीच साइकिल को लेकर दंगल जारी है. इस बीच सपा सांसद अमर सिंह और रामगोपाल भी एक-दूसरे से भिड़ गये और एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा. दोनों ने सपा में कलह के लिए एक-दूसरे को जिम्मेवार बताया. अखिलेश गुट के नेता रामगोपाल यादव ने सपा […]
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अंदर पिता और पुत्र के बीच साइकिल को लेकर दंगल जारी है. इस बीच सपा सांसद अमर सिंह और रामगोपाल भी एक-दूसरे से भिड़ गये और एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा. दोनों ने सपा में कलह के लिए एक-दूसरे को जिम्मेवार बताया.
अखिलेश गुट के नेता रामगोपाल यादव ने सपा में जारी दंगल के लिए अमर सिंह को जिम्मेवार बताया और कहा, अमर अखिलेश यादव को चुनाव में हराने के लिए साजिश रच रहे हैं और तांत्रिक की भी मदद ले रहे हैं. रामगोपाल ने कहा, समाजवादी पार्टी में अखिलेश का पूरा हक है. उनके समर्थन में सपा के 90 फीसदी कार्यकर्ता हैं. सपा समर्थकों की पूरी सूची चुनाव आयोग में सौंप दी गयी है. अब मुलायम सिंह भी इस बात को मान लें की सपा में अखिलेश का ही पूरा हक है और अखिलेश ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










