ePaper

चुनाव में पता चल जायेगा नेता कौन, निष्कासन असंवैधानिक : रामगोपाल

Updated at : 30 Dec 2016 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव में पता चल जायेगा नेता कौन, निष्कासन असंवैधानिक : रामगोपाल

लखनऊ : समाजवादी पार्टी से छह साल के निकाले गये पार्टी के पूर्व सचिव रामगोपाल यादव ने निष्कासन को असंवैधानिक करार दिया है. उन्होंने कहा कि नोटिस के आधे घंटे के बाद उन्हें निकाल दिया गया यह गलत है. न्याय के नैसर्गिक नियम के अनुसार, बिना किसी के पक्ष को सुने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं […]

विज्ञापन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी से छह साल के निकाले गये पार्टी के पूर्व सचिव रामगोपाल यादव ने निष्कासन को असंवैधानिक करार दिया है. उन्होंने कहा कि नोटिस के आधे घंटे के बाद उन्हें निकाल दिया गया यह गलत है. न्याय के नैसर्गिक नियम के अनुसार, बिना किसी के पक्ष को सुने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकते हैं. रामगोपाल ने कहा कि मेरा व अखिलेश का निष्कासन असंवैधानिक है.

रामगोपाल ने कहा कि पार्टी में शीर्ष स्तर पर असंवैधानिक काम किया जा रहा है. बिना संसदीय बोर्ड के कैसे उम्मीदवार तय किया गया, मैं उसका सदस्य सचिव था. कहां मीटिंग हुई, बताएं. पार्टी के असंवैधानिक कार्यों के खिलाफ मेरे पास शिकायतें थीं और आपातकालीन बैठक के लिए कोई समय नहीं तय होता है. रामगोपाल ने कहा कि मुलायम को पार्टी संविधान की जानकारी नहीं है. यूपी में ही सिर्फ निर्वाचित डेलिगेट्स हैं और उन्हीं की मांग पर बैठक बुलायी गयी है. दूसरे राज्यों में मनोनीत लोग हैं. अत: निर्वाचित डेलिगेट्स के आग्रह पर बैठक बुलायी गयी. हारने वालों को नेताजी ने टिकट दे दिया है.
गैर यादव से वोट मांगने की जरूरत पड़ती है, तो उन्हें रामगोपाल की याद आती है. चुनाव में पता चल जायेगा कि गैर यादव में किसकी पैठ है. उन्होंने कहा कि पूरा हिंदुस्तान जानता है कि मुख्यमंत्री का भविष्य कौन खराब कर रहा है. मैंने प्रशासनिक मामले में अखिलेश को कोई राय नहीं दी, न सिफारिश करता हूं, मैं लखनऊ कम आता हूं. अगर काम करवाना होगा तो किसी अफसर को कह दूंगा, कर देगा. मेरे हर किसी से अच्छे रिश्ते रहे हैं, चाहे बीएसपी, बीजेपी या कांग्रेस हो और किसी सरकार में मेरे काम हो सकते हैं. मैं अब भी पार्टी का महासचिव हूं, कल भी रहूंगा. उन्होंने कहा कि अगले कदम के बारे में एक जनवरी के बाद बतायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola