सपा का झगड़ा पार्टी को बांटेगा दो टुकड़ों में

लखनऊ : विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले समाजवादी परिवार का झगड़ा अपने निर्णायक मोड़ पर आ गया है. 28 तारीख को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के 325 प्रत्याशियों की सूची जारी की, जिसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबियों का टिकट काट दिया गया. सूची जारी होने के बाद कल […]
लखनऊ : विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले समाजवादी परिवार का झगड़ा अपने निर्णायक मोड़ पर आ गया है. 28 तारीख को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के 325 प्रत्याशियों की सूची जारी की, जिसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबियों का टिकट काट दिया गया. सूची जारी होने के बाद कल अखिलेश ने मुलायम सिंह यादव और शिवपाल के साथ बैठक भी की और सूची बदलने को कहा, लेकिन मुलायम नहीं माने और कल रात शिवपाल ने 78 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी. इससे सपा का झगड़ा अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. मुलायम से मुलाकात के बाद अखिलेश ने अपने विधायकों से कहा, वे चुनाव की तैयारी में जुट जायें, चुनाव लड़ना तय है. आज अखिलेश ने कोर कमेटी की बैठक भी बुलायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










