ePaper

गुजारिश के बाद मुख्यमंत्री ने रखी मुख्तार अंसारी की बात

Updated at : 26 Dec 2016 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
गुजारिश के बाद मुख्यमंत्री ने रखी मुख्तार अंसारी की बात

आखिर वही हुआ जो अंसारी बंधु चाहते थे. मुहम्मदाबाद में ही बनेगा ट्रामा सेंटर. शिलान्यास रविवार शाम मुहम्मदाबाद के पुराने अस्पताल कैंपस में विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने किया. सिबगतुल्लाह मुख्तार अंसारी के बड़े भाई हैं. इस मौके पर सीएमओ जनार्दन मणि त्रिपाठी सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे. गाजीपुर आजकल डॉटकाम के मुताबिक ट्रामा […]

विज्ञापन

आखिर वही हुआ जो अंसारी बंधु चाहते थे. मुहम्मदाबाद में ही बनेगा ट्रामा सेंटर. शिलान्यास रविवार शाम मुहम्मदाबाद के पुराने अस्पताल कैंपस में विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने किया. सिबगतुल्लाह मुख्तार अंसारी के बड़े भाई हैं. इस मौके पर सीएमओ जनार्दन मणि त्रिपाठी सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे. गाजीपुर आजकल डॉटकाम के मुताबिक ट्रामा सेंटर लेबल थ्री का होगा. इसके निर्माण पर दो करोड़ रुपये की लागत आयेगी. शासन ने पहली किस्त के रूप में 77 लाख रुपये की राशि भी अवमुक्त कर दी है. निर्माण की जिम्मेदारी आवास विकास को दी गयी है.

मंजूरी के बाद 20 नवंबर को बदल दिया गया फैसला
गौरतलब है कि तीन माह पहले मुख्यमंत्री ने आठ सितंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में मुहम्मदाबाद में ट्रामा सेंटर की मंजूरी दी थी. उसके लिए मुहम्मदाबाद के पुराने अस्पताल को ढहाने का काम भी पूरा हो गया था, लेकिन उसी बीच सपा के खेमे ने मुख्यमंत्री को बताया कि ट्रामा सेंटर जिला मुख्यालय पर बनता, तो उसका लाभ पार्टी को जिले भर में मिलता. उसके बाद 20 नवंबर को मुहम्मदाबाद में ट्रामा सेंटर की स्वीकृति को निरस्त कर जिला मुख्यालय के नये अस्पताल परिसर गोराबाजार में इसके निर्माण का प्रस्ताव मांगा गया. उस पर कागजी कार्यवाही भी पूरी कर ली गयी. जाहिर था कि मुहम्मदाबाद से ट्रामा सेंटर की परियोजना हटने को अंसारी बंधुओं ने अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया.

ट्रामा सेंटर के लिए सत्र में सीएम से मिले मुख्तार

बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान विधायक मुख्तार अंसारी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात करने का समय मांगा था. उसके बाद मुख्यमंत्री के साथ विधानसभाध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के कक्ष में उनकी बात हुई. फिर क्या था. लगे हाथ मुख्यमंत्री ने उनका आग्रह स्वीकार किया. ट्रामा सेंटर को फिर से मुहम्मदाबाद में बनाने का आदेश जारी हो गया. इससे अंसारी बंधुओं के लोग खुश हैं. इसी बहाने वह जता रहे हैं कि मुख्यमंत्री से वह दूर नहीं हैं. सिबगतुल्लाह का टिकट अब नहीं कटेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola