यूपी : सपा से गंठबंधन की चर्चा को क्यों खारिज कर रहे हैं गुलाम नबी व राज बब्बर?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2016 6:16 PM
लखनऊ : यूपी चुनाव में क्या कांग्रेस और सपा साथ आयेगी. सवाल बड़ा है लेकिन इसका जवाब अभी तक स्पष्ट नहीं है हालांकि आज यूपी चुनाव प्रभारी गुलाम नबी आजाद और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बरने एक जैसा बयान दिया. उन दोनों ने कहा कि अभी इस पर कोई बात नहीं हुई. जब दोनों […]
लखनऊ : यूपी चुनाव में क्या कांग्रेस और सपा साथ आयेगी. सवाल बड़ा है लेकिन इसका जवाब अभी तक स्पष्ट नहीं है हालांकि आज यूपी चुनाव प्रभारी गुलाम नबी आजाद और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बरने एक जैसा बयान दिया. उन दोनों ने कहा कि अभी इस पर कोई बात नहीं हुई. जब दोनों पार्टियों की चर्चा गंठबंधन पर हुई ही नहीं तो साथ मिलकर चुनाव लड़ने और सीटों के बंटवारे की बात बेकार है. दोनों ने इस खबर से इनकार किया लेकिन गंठबंधन की संभावना को नकारा नहीं. यूपी चुनाव पर करीब से नजर रखने वाले की मानें तो कांग्रेस इन बयानों के जरिये मोलभाव कर रही है. सपा कांग्रेस को 80 से कम सीटें देना चाहती है लेकिन कांग्रेस कम से कम 100 सीटें की मांग कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










