ePaper

राजनाथ सिंह ने की नीतीश की तारीफ, बताया ईमानदार राजनेता

Updated at : 09 Dec 2016 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने की नीतीश की तारीफ, बताया ईमानदार राजनेता

फतेहपुर : गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज उत्तरप्रदेश के फतेहपुर में भाजपा के परिवर्तन रैली को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी का जो फैसला किया है, उसे लोगों का समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा ही नोटबंदी का समर्थन कर रही है, ऐसा नहीं है, बल्कि जितने ईमानदार […]

विज्ञापन

फतेहपुर : गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज उत्तरप्रदेश के फतेहपुर में भाजपा के परिवर्तन रैली को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी का जो फैसला किया है, उसे लोगों का समर्थन मिल रहा है.

उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा ही नोटबंदी का समर्थन कर रही है, ऐसा नहीं है, बल्कि जितने ईमानदार नेता है जैसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सब इस फैसले के समर्थन में हैं. उन्होंने कहा कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार और कालेधन पर अंकुश लगेगा.

इस अवसर पर गृहमंत्री ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है. उन्होंने कहा कि अब यूपी को बुआ और बबुआ की सरकार नहीं चाहिए, बल्कि सिर्फ कमल ही उत्तर प्रदेश को चाहिए. उन्होंने कहा कि सपा किसानों की हितैषी होने का दावा कर रही है जो बिलकुल झूठ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola