यूपी में अखिलेश ने किया डायल 100’ सेवा लॉन्च

Published at :19 Nov 2016 3:46 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी में अखिलेश ने किया डायल 100’ सेवा लॉन्च

लखनऊ : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज ‘डायल 100’ सेवा का उद्घाटन किया. अब इस योजना की मदद लेने वालों के पास पुलिस 15 मिनट में पहुंचेगी, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह मदद 20 मिनट में पहुंचाई जायेगी. इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि ‘डायल 100’ सेवा पूरे देश की सबसे बड़ी पुलिस सेवा […]

विज्ञापन

लखनऊ : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज ‘डायल 100’ सेवा का उद्घाटन किया. अब इस योजना की मदद लेने वालों के पास पुलिस 15 मिनट में पहुंचेगी, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह मदद 20 मिनट में पहुंचाई जायेगी. इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि ‘डायल 100’ सेवा पूरे देश की सबसे बड़ी पुलिस सेवा है. इस सेवा के तहत पुलिस 24X7 काम करेगी और जनता को अपनी सेवा देगी. इस योजना को अभी प्रदेश के 11 जिलों में लॉन्च किया गया है.

उसके बाद यह सेवा प्रदेश के अन्य जिलों में भी उपलब्ध करायी जायेगी. 15 दिसंबर तक यह सेवा पूरे प्रदेश में लागू कर दी जायेगी. प्रदेश के प्रमुख सचिव ने जानकारी दी है कि इस योजना से देश की 22 करोड़ जनता को लाभ मिलेगा.ज्ञात हो कि इस सेवा के तहत कॉल सेंटर में सभी लड़कियों को नियुक्त किया गया है, ताकि फोन करने वालों के साथ सौम्यता का व्यवहार हो और उन्हें किसी तरह की परेशानी बात करने में ना हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola