ePaper

प्रियंका करेंगी चुनाव प्रचार, प्लान तैयार

Updated at : 14 Nov 2016 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका करेंगी चुनाव प्रचार, प्लान तैयार

!!लखनऊ से राजेन्द्र कुमार!! कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर भले ही समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ कांग्रेस और अन्य धर्मनिरपेक्ष दलों का चुनावी गंठबंधन कराने में नाकाम हो गये हों, पर उनकी योजना के तहत प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करने को तैयार हो गयी हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, […]

विज्ञापन

!!लखनऊ से राजेन्द्र कुमार!!

कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर भले ही समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ कांग्रेस और अन्य धर्मनिरपेक्ष दलों का चुनावी गंठबंधन कराने में नाकाम हो गये हों, पर उनकी योजना के तहत प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करने को तैयार हो गयी हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, प्रियंका गांधी ने यूपी में चुनाव प्रचार करने पर अपनी सहमति जता दी है.

कांग्रेस के यूपी प्रभारी गुलाम नवी आजाद अभी प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत को लेकर बहुत संभल कर सिर्फ इतना ही कहते हैं कि अगले महीने प्रियंका जी के चुनाव प्रचार करने संबंधी प्लान का एलान किया जायेगा. गुलाम नवी आजाद गत दिनों लखनऊ में थे. उनके अलावा पीएल पुनिया सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता यहां थे. इन नेताओं के अनुसार प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रबल इच्छा है कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की चुनावी जंग में राहुल गांधी के साथ कैंपेन करें. उनकी इस मंशा के बारे में प्रियंका गांधी को अवगत कराया गया. सोनिया गांधी जी को भी बताया गया. और पार्टी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी प्रियंका गांधी को बताया कि यूपी में रायबरेली अमेठी के अलावा अन्य जिलों में चुनाव प्रचार करने जाने से पार्टी को क्या लाभ होगा? तथा प्रियंका गांधी यूपी की चुनावी जंग में राहुल गांधी के साथ कैसे कैंपेन करेंगी, इसका प्लान भी प्रशांत किशोर ने उनके समक्ष रखा.

सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी ने प्रशांत किशोर के प्लान पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की और अमेठी तथा रायबरेली से आये पार्टी कार्यकर्ताओं से पूछा कि उनके चुनाव प्रचार करने से पार्टी को कितना लाभ होगा? पार्टी नेताओं के मुताबिक, अमेठी तथा रायबरेली के पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी को राहुल गांधी के साथ चुनाव प्रचार करने को लाभप्रद बताया. इन लोगों ने प्रियंका गांधी से यह भी कहा कि आपके चुनाव प्रचार करने से यूपी में 27 सालों से सत्ता से बाहर पड़ी कांग्रेस के सूबे में पैर जमेंगे. कांग्रेस से दूर हो गये मुसलिम तथा ब्राह्मण मतदाता भी कांग्रेस से जुड़ेंगे. इसी के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने प्रियंका गांधी के यूपी चुनाव प्रचार करने से होने वाले नफा नुकसान का एक सर्वे कराया, जिसमें प्रियंका के चुनाव प्रचार करने से कांग्रेस को लाभ होने का आकलन सामने आया तो प्रशांत किशोर को प्रियंका गांधी के यूपी में चुनाव प्रचार करने का प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी दी गयी.

पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रशांत किशोर ने प्रियंका गांधी को यूपी की करीब 150 विधान सभा सीटों पर चुनाव प्रचार कराने का प्लान तैयार किया है. इस प्लान पर अभी पार्टी के वरिष्ठतम नेताओं केसाथ चर्चा की जायेगी और उनके बाद इसे अंतिम रूप दिया जायेगा. प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार में रोड शो तथा छोटी-छोटी सभाएं करने पर जोर रहेगा. हर मंडल में एक बड़ी रैली को भी वह संबोधित करेंगी. पार्टी नेताओं के अनुसार अगले माह प्रियंका गांधी के यूपी में चुनाव प्रचार करने के पूरे प्लान का ऐलान किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola