यूपी : अवैध संबंधों के चलते डेयरी संचालक की हत्या

Updated at : 22 Sep 2016 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी : अवैध संबंधों के चलते डेयरी संचालक की हत्या

गाजियाबाद : कविनगर थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन के पास प्रताप नगर में रहने वाले डेयरी संचालक की बीती रात सिर में वजनी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी गई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सुनील ईमेनुएल ने बताया कि डेयरी संचालक योगेश :35: अविवाहित था और उसके पास में ही रहने वाली एक महिला […]

विज्ञापन

गाजियाबाद : कविनगर थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन के पास प्रताप नगर में रहने वाले डेयरी संचालक की बीती रात सिर में वजनी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी गई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सुनील ईमेनुएल ने बताया कि डेयरी संचालक योगेश :35: अविवाहित था और उसके पास में ही रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध थे. महिला के पति ने ही वारदात को अंजाम दिया है और उसकी तलाश की जा रही है.

उन्होंने बताया कि आज सुबह योगेश का शव डेयरी के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला. सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या की गई है. वारदात के बाद से फरार महिला के पति की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola