ePaper

अमित शाह का आभारी हूं, उन्होंने मेरी तुलना नारद मुनि से की : अमर सिंह

Updated at : 22 Sep 2016 11:50 AM (IST)
विज्ञापन
अमित शाह का आभारी हूं, उन्होंने मेरी तुलना नारद मुनि से की : अमर सिंह

लखनऊ : सपा के महासचिव और वरिष्ठ नेता अमर सिंह ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा है कि मैं उनका आभारी हूं कि उन्होंने मेरी तुलना इतने बड़े संत नारद मुनि से की, जो भगवान विष्णु का महान भक्त था. गौरतलब है कि कल लखनऊ में आयोजित एक जनसभा में अमित शाह ने […]

विज्ञापन

लखनऊ : सपा के महासचिव और वरिष्ठ नेता अमर सिंह ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा है कि मैं उनका आभारी हूं कि उन्होंने मेरी तुलना इतने बड़े संत नारद मुनि से की, जो भगवान विष्णु का महान भक्त था.

गौरतलब है कि कल लखनऊ में आयोजित एक जनसभा में अमित शाह ने अमर सिंह पर आरोप लगाते हुए उनकी तुलना नारद मुनि से कर दी थी. जिसपर अमर सिंह ने के प्रतिक्रिया दी. हाल ही में मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह को पार्टी का महासचिव बनाया है. हालांकि उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव अमर सिंह को पसंद नहीं करते और उन्होंने शिवपाल और अपने रिश्ते के बीच खटास की वजह भी अमर सिंह को ही करार दिया था. हालांकि अमर सिंह ने इस मुद्दे पर यह सफाई दी थी कि अखिलेश उनके लिए बेटे की तरह है और वह उन्हें बाहरी नहीं कह सकता.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola