ePaper

मुझे पीएम बना दे संघ, मैं अखंड भारत के सपने को साकार कर दूंगा : आजम खान

Updated at : 09 Sep 2016 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
मुझे पीएम बना दे संघ, मैं अखंड भारत के सपने को साकार कर दूंगा : आजम खान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने आरएसएस को निशाने पर लेते हुए कहा है कि वह मुझे प्रधानमंत्री बना दे मैं उसके अखंड भारत के सपने को पूरा कर दूंगा. कल मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद वे मीडिया से बात कर रहे थे. इस […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने आरएसएस को निशाने पर लेते हुए कहा है कि वह मुझे प्रधानमंत्री बना दे मैं उसके अखंड भारत के सपने को पूरा कर दूंगा. कल मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद वे मीडिया से बात कर रहे थे.

इस अवसर पर आजम खान ने अपने पिछले बयान पर सफाई भी दी, जिसमें उनपर बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगा था. उन्होंने कहा कि मैंने बाबा साहब के बारे में कुछ नहीं कहा था, मेरे बयान के गलत ढंग से पेश किया गया है.

आजम खान अकसर अपनी बेबाक बयानबाजी के कारण चर्चा में रहते हैं. पिछले दिनों उन्होंने ई-रिक्शा वितरण के दौरान प्रधानमंत्री को मेढ़क और स्वामी प्रसाद मौर्य को मोरनी करार दिया था. उनके इन बयानों की निंदा भी होती रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola