अखिलेश ने की राहुल की तारीफ, बताया अच्छा इंसान

Published at :08 Sep 2016 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
अखिलेश ने की राहुल की तारीफ, बताया अच्छा इंसान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ कर दी है. उन्होंने आज संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी एक अच्छे इंसान हैं, वे एक अच्छे लड़के हैं. उन्होंने कहा कि वे उत्तर प्रदेश आते रहें. उनके बार-बार आने से समाजवादी पार्टी […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ कर दी है. उन्होंने आज संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी एक अच्छे इंसान हैं, वे एक अच्छे लड़के हैं. उन्होंने कहा कि वे उत्तर प्रदेश आते रहें. उनके बार-बार आने से समाजवादी पार्टी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा, हां यह जरूर होगा कि उनसे दोस्ती हो जायेगी. उन्होंने कहा कि अगर दो अच्छे लोग मिल जायें उनमें दोस्ती हो जाये तो क्या बुरा है.

उनके इस जवाब पर कुछ संवाददाताओं ने उनसे पूछा कि क्या वे राजनीति के बारे में कुछ संकेत दे रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि नहीं मैं यह व्यक्तिगत संबंधों की बात कर रहा हूं. उन्होंने राहुल गांधी की सभा से खाट लूट कर ले जाने के मुद्दे पर कहा कि खैर कि ऐसा उनकी सभा में नहीं हुआ, वरना लोग कहते हैं कि यह अनुशासनहीनता है और समाजवादी गुंडों ने यह सब किया है.
गौरतलब है कि कुछ समय पहले राहुल गांधी ने अखिलेश यादव की तारीफ की थी और उन्हें अच्छा लड़का बताया था. हालांकि राजनीति के जानकार अखिलेश के इस बयान को आने वाले समय का संकेत मान रहे हैं. उनका मानना है कि अगर सपा चुनाव में कुछ पिछड़ी तो कांग्रेस उसकी मदद कर सकती है और इस दृष्टिकोण से अखिलेश के बयान का बहुत महत्व है. वैसे भी राहुल गांधी अपनी किसान यात्रा में सपा से ज्यादा मोदी सरकार पर बरस रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola