यूपी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक जारी, होंगे अहम फैसले
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लखनऊ : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं, यही कारण है कि आज उन्होंने कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलायी है. सूत्रों से प्राप्त जानकरी के अनुसार आज कई महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं. अखिलेश यादव किसी भी तरह जनता में सरकार के खिलाफ नकारात्मकता का प्रसार नहीं […]
विज्ञापन
लखनऊ : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं, यही कारण है कि आज उन्होंने कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलायी है. सूत्रों से प्राप्त जानकरी के अनुसार आज कई महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं. अखिलेश यादव किसी भी तरह जनता में सरकार के खिलाफ नकारात्मकता का प्रसार नहीं चाहते हैं. खबर है कि वे उन मांगों को हरी झंडी दिखा सकते हैं जो काफी दिनों से अटके हुए हैं.
गौरतलब है कि कल अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर जिले के डीएम और एसपी की मीटिंग बुलायी थी, जिसमें उन्होंने अधिकारियों की जमकर क्लास लगायी थी और कहा था कि साढ़े चार साल तक तो छूट दी गयी लेकिन अब नहीं दी जायेगी. कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने ‘जीरो टॉलरेंस’ पर काम करने के आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










