उत्तर प्रदेश : कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत

Updated at : 03 Sep 2016 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश : कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत

हरदोई : उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह कार और ट्रक की टक्कर में एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने बताया है कि कोतवाली शाहाबाद अंतर्गत ककरघटा गांव के पास हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर कार और […]

विज्ञापन

हरदोई : उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह कार और ट्रक की टक्कर में एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने बताया है कि कोतवाली शाहाबाद अंतर्गत ककरघटा गांव के पास हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर कार और ट्रक की हुई भिडंत में कार सवार आरिफ खा (45), परवेज (35), मोहमद शैफ (10), राजू (45), दानिश (22) की मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में घायल तस्लीम को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है. यह सभी नौगवा पकरिया सोनगढी जिला पीलीभीत के रहने वाले थे और कनौज जिले के मनकापुर सरीफ जा रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola