ePaper

यूपी विधान भवन में लगाये गये सभी सीएम और विधानसभा अध्यक्षों के तैल चित्र

Updated at : 29 Aug 2016 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी विधान भवन में लगाये गये सभी सीएम और विधानसभा अध्यक्षों के तैल चित्र

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज विधान भवन में प्रदेश की अब तक के समस्त मुख्यमंत्रियों तथा विधानसभा अध्यक्षों के नवस्थापित तैल चित्रों का अनावरण किया, जिनमें वर्तमान नेता सदन अखिलेश यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पान्डेय के तैल चित्र भी शामिल है. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष पान्डेय की […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज विधान भवन में प्रदेश की अब तक के समस्त मुख्यमंत्रियों तथा विधानसभा अध्यक्षों के नवस्थापित तैल चित्रों का अनावरण किया, जिनमें वर्तमान नेता सदन अखिलेश यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पान्डेय के तैल चित्र भी शामिल है. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष पान्डेय की उपस्थिति में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केशरीनाथ त्रिपाठी, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

अनावरण के दौरान संसदीय कार्य मंत्री मोहम्मद आजम खां, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह, विधायक रीता बहुगुणा जोशी एवं फतेह बहादुर सिंह सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. जिन मुख्यमंत्रियों के तैल चित्र स्थापित किये गये है, उनमें सर नवाब मुहम्मद अहमद सईद खा :नवाब छतारी: पंडित गोविंद बल्लभ पंत, डा0 सम्पूर्णानंद, चन्द्रभानु गुप्त, सुचेता कृपलानी, चौधरी चरण सिंह, त्रिभुवन नारायण सिंह, कमलापति त्रिपाठी, हेमवती नन्दन बहुगुणा, नारायण दत्त तिवारी, राम नरेश यादव, बनारसी दास, विश्वनाथ प्रताप सिंह, श्रीपति मिश्र, बीर बहादुर सिंह, मुलायम सिंह यादव, कल्याण सिंह, मायावती, रामप्रकाश, राजनाथ सिंह एवं अखिलेश यादव शामिल है.

इसी प्रकार जिन अध्यक्षों के तैल चित्र स्थापित किये गये है, उनमें पुरुषोत्तम दास टंडन, नफीसुल हसन, आत्माराम गोविंद खेर, मदन मोहन वर्मा, जगदीश शरण अग्रवााल, वासुदेव सिंह, बनारसी दास, श्रीपति मिश्र, धरम सिंह, नियाज हसन, हरिकिशन श्रीवास्तव, केशरी नाथ त्रिपाठी, धनीराम वर्मा, बरखू राम वर्मा, सुखदेव राजभर तथा माता प्रसाद पान्डेय शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola