भाजपा के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, सपा की सुनियोजित साजिश : केशव प्रसाद मौर्य
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लखनऊ : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समाजवादी पार्टी पर यह आरोप लगाया कि उनके लोग मुंह बांधकर भाजपा के प्रदर्शन में शामिल हुए और पथराव किया. उन्होंने सपा पर यह आरोप लगाया कि भाजपा के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना सुनियोजित साजिश का हिस्सा था. लेकिन वे लाठीचार्ज […]
विज्ञापन
लखनऊ : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समाजवादी पार्टी पर यह आरोप लगाया कि उनके लोग मुंह बांधकर भाजपा के प्रदर्शन में शामिल हुए और पथराव किया. उन्होंने सपा पर यह आरोप लगाया कि भाजपा के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना सुनियोजित साजिश का हिस्सा था. लेकिन वे लाठीचार्ज से डरते नहीं हैं, प्रदेश की जनता के लिए अगर हाथ-पैर भी तोड़वाना पड़े तो वे पीछे नहीं हटेंगे.
गौरतलब है कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजपा ने प्रदर्शन किया था और विधानसभा का घेराव करना चाह रही थी, इस प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों और पुलिस में जमकर झड़प हुई और पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था.
विधानसभा में भी बसपा और भाजपा ने कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया था,जिससे कार्यवाही में बाधा पहुंच रही थी, जिसके कारण संपूर्ण विपक्ष को मार्शल की सहायता से सदन से बाहर कर दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










