यूपी : कोर्ट ने सपा विधायक के निर्वाचन को अवैध करार दिया

Updated:
विज्ञापन
यूपी : कोर्ट ने सपा विधायक के निर्वाचन को अवैध करार दिया

लखनऊ : इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने प्रतापगढ जिले के पट्टी विधानसभा क्षेत्र से चुने गये समाजवादी पार्टी के विधायक राम सिंह के निर्वाचन को अवैध करार दिया है. यह निर्णय आज न्यायमूर्ति आदित्यनाथ मित्तल की एकल पीठ ने सपा विधायक से चुनाव हारे भाजपा उम्मीदवार मोती सिंह की याचिका पर दिया है. […]

विज्ञापन

लखनऊ : इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने प्रतापगढ जिले के पट्टी विधानसभा क्षेत्र से चुने गये समाजवादी पार्टी के विधायक राम सिंह के निर्वाचन को अवैध करार दिया है. यह निर्णय आज न्यायमूर्ति आदित्यनाथ मित्तल की एकल पीठ ने सपा विधायक से चुनाव हारे भाजपा उम्मीदवार मोती सिंह की याचिका पर दिया है. मोती सिंह महज 156 वोटों से चुनाव हारे थे. याची ने वर्ष 2012 में हुए चुनाव के परिणाम को इस आधार पर चुनौती दी थी कि निर्वाचन अधिकारी ने 955 पोस्टल मतों की गिनती ही नहीं करवाई थी और उनकी गिनती होने पर परिणाम बदल सकता था.

अदालत ने कहा, चूंकि सपा विधायक राम सिंह का निर्वाचन अवैध करार दिया गया है, अत: वे इस चुनाव के आधार पर मिलने वाली सुविधाएं एवं पेंशन आदि की सुविधा के हकदार नहीं हैं. अदालत ने राज्य सरकार से निर्वाचन एवं मतगणना प्रक्रिया एवं नियमावली का अनुपालन नहीं करने वाले निर्वाचन अधिकारी शारदा प्रसाद के खिलाफ सख्त कार्यवाही तथा भविष्य में कोई महत्वपूर्ण पद नहीं देने के निर्देश दिये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola