बुलंदशहर बलात्कार काण्ड: सीबीआई जांच के लिए अदालत में याचिका

लखनऊ : बुलंदशहर सामूहिक बलात्कार काण्ड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आज एक स्वयं सेवी संगठन ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में एक जनहित याचिका दाखिल की है. याचिका में राज मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त किये जाने के उपाय करने के लिए भी सरकार को समुचित निर्देश देने का भी […]
लखनऊ : बुलंदशहर सामूहिक बलात्कार काण्ड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आज एक स्वयं सेवी संगठन ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में एक जनहित याचिका दाखिल की है. याचिका में राज मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त किये जाने के उपाय करने के लिए भी सरकार को समुचित निर्देश देने का भी आग्रह किया गया है. याचिका पर चार अगस्त को सुनवाई हो सकती है.
यह याचिका ‘वी द पीपुल’ नाम के स्वयंसेवी संगठन के महासचिव और अधिवक्ता प्रिंस लेनिन की तरफ से अदालत की रजिस्टरी में दाखिल की गयी है. लेनिन ने कहा कि राज मार्गों पर सुरक्षित यातायात के लिए रात को सुरक्षा व्यवस्था चुस्त किया जाना जरूरी है. गौरतलब है कि शुक्रवार की रात नोएडा से शाहजहांपुर जा रहे परिवार की गाड़ी रुकवाकर बदमाशों ने लूटपाट की थी और एक महिला तथा उसकी 13 साल की बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




