कांग्रेस में सार्वजनिक तौर पर वरुण गांधी को लाने की हुई मांग

नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल किये जाने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं जोर पकड़ने लगी है. इसी कड़ी में कांग्रेस में पहली बार सार्वजनिक तौर पर भाजपा के युवा सांसद वरुण गांधी को शामिल करने की मांग की गयी है. मालूम हो कि […]
नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल किये जाने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं जोर पकड़ने लगी है. इसी कड़ी में कांग्रेस में पहली बार सार्वजनिक तौर पर भाजपा के युवा सांसद वरुण गांधी को शामिल करने की मांग की गयी है.
मालूम हो कि हाल के दिनों में वरुण गांधी एवं उनकी मां मेनका गांधी को कांग्रेस में शामिल कराये जाने की कवायद को लेकर तेजी से खबर उड़ी थी. हालांकि अबयह खबर आधिकारिक शक्ल हासिल करता दिख रहा है. मीडिया रिपोट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव उमेश पंडित ने बुधवार को मांग की है कि 2017 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनावों से पहले वरुण गांधी को पार्टी में शामिल कराया जाना चाहिए. उमेश पंडित ने पार्टी के पहले ऐसे नेता है जिन्होंने सार्वजनिक तौर पर इसकी मांग की है.
रिपोट्स के मुताबिक उमेश पंडित ने कहा है कि वरुण गांधी के अंदर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को फिर से जीवित करने की क्षमता है. उमेश पंडित ने कहा कि आखिरकर वे गांधी परिवार के सदस्य है और उन्होंने कभी भी गांधी परिवार के खिलाफ एक शब्द तक नहीं कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




