UP : लखनऊ में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या

Updated at : 14 Apr 2016 11:39 AM (IST)
विज्ञापन
UP : लखनऊ में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेखौफ अपराधियों ने हाइकोर्ट के एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के तुरंत बाद इलाके में भगदड़ मच गयी. मृतक अधिवक्ता का नाम संजय शर्मा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने के साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच करने में जुटी है. घटना […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेखौफ अपराधियों ने हाइकोर्ट के एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के तुरंत बाद इलाके में भगदड़ मच गयी. मृतक अधिवक्ता का नाम संजय शर्मा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने के साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच करने में जुटी है. घटना उस समय घटी जब अधिवक्ता अपनी कार से कोर्ट से घर जा रहे थे. अपराधियों ने उन्हें विभूति खंड इलाके में घेरकर सीने में गोली मार दी. घटना के बाद आस-पास जहां अफरा-तफरी मच गयी.

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. संजय वर्मा को घटना के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस गंभीरता से सभी पहलुओं पर विचार कर रही है. पुलिस का मानना है कि बिना वजह इस तरह की वारदात नहीं होती. पुलिस वकील के रिश्तेदारों से पूछताछ भी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola