एक भाई ने अपने सगे भाई के साथ पैसे के लिये क्या किया, जानें

बांदा : जिले में नशे के आदी एक व्यक्ति ने धन के लेन-देन के विवाद में अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में मवई तालाब के पास कल शाम दिनेश नामक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई सुरेश :22: की […]
बांदा : जिले में नशे के आदी एक व्यक्ति ने धन के लेन-देन के विवाद में अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में मवई तालाब के पास कल शाम दिनेश नामक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई सुरेश :22: की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी और भाग गया.
सुरेश की मां कल्ली ने बताया कि उसके पति ने कुछ माह पहले मवई बाईपास के पास स्थित डेढ बीघा जमीन 12 लाख रुपये में बेचकर मिली रकम उसके पास रखवायी थी. इस धन के बंटवारे को लेकर सुरेश झगड़ रहा था. इसी बीच दिनेश नशे में धुत होकर घर आया और दोनों भाइयों के बीच कहासुनी होने लगी.
उन्होंने बताया कि तैश में आये दिनेश ने सुरेश को तमंचे से दो गोलियां मार दीं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारोपी की गिरफ्तारी की कोशिश शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




