यूपी : नाबालिग से पहले छेड़खानी, विरोध करने पर हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2016 1:31 PM

विज्ञापन

सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर शहर में कथित रूप से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक नाबालिग लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि घरों में खाना बनाने का काम करने वाली 15 वर्षीय लडकी कल अपनी बडी बहन के साथ घर लौट रही थी. रास्ते […]

विज्ञापन

सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर शहर में कथित रूप से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक नाबालिग लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि घरों में खाना बनाने का काम करने वाली 15 वर्षीय लडकी कल अपनी बडी बहन के साथ घर लौट रही थी. रास्ते में कुलदीप नामक व्यक्ति तथा उसके कुछ साथियों ने दोनों को रोक लिया.

उन्होंने बताया कि आरोप है कि कुलदीप और उसके साथियों ने दोनों लड़कियों से छेड़छाड़ की. इसका विरोध करने पर उन्होंने छोटी बहन को गोली मार दी और भाग गये. पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधीक्षक बालेन्दु भूषण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृत लड़की के पिता की तहरीर पर कुलदीप और पुजारी नामक उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है. तीसरे अभियुक्त लोकेश की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola