ePaper

जेएनयू में पुलिस की कथित ज्यादती के खिलाफ एएमयू में प्रदर्शन, तनाव

Updated at : 16 Feb 2016 2:50 PM (IST)
विज्ञापन
जेएनयू में पुलिस की कथित ज्यादती के खिलाफ एएमयू में प्रदर्शन, तनाव

अलीगढ : अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस की कथित ज्यादती के विरोध में आज यहां प्रदर्शन किया. विभिन्न छात्र संगठनों, शिक्षक संघ और कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने जेएनयू के छात्रों के साथ एकजुटता का प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। उनके हाथ में पोस्टर थे, […]

विज्ञापन

अलीगढ : अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस की कथित ज्यादती के विरोध में आज यहां प्रदर्शन किया. विभिन्न छात्र संगठनों, शिक्षक संघ और कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने जेएनयू के छात्रों के साथ एकजुटता का प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। उनके हाथ में पोस्टर थे, जिन पर लिखा था कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और रोहित वेमुला के हत्यारो, हमें देशभक्ति ना सिखाओ.

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि भारत के विश्वविद्यालयों में समस्या पैदा करने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध संगठनों की भूमिका की जांच हो. एएमयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. मुजाहिद बेग ने कहा कि संकट की इस घडी में वे जेएनयू समुदाय के साथ हैं. एएमयू कर्मचारी संघ के महासयिव शमीम अख्तर ने जेएनयू में प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रविरोधी नारे लगाये जाने की निन्दा की लेकिन सवाल किया कि क्या पुलिस ने नारेबाजी करने वालों की शिनाख्त की.

प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि वह आरएसएस से संबद्ध संगठनों के हाथ में खेल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola