अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी और बेटे को जलाया

Updated at : 27 Jan 2016 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी और बेटे को जलाया

बाराबंकी : अवैध संबंध का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और आठ महीने के बच्चे को जिंदा जला दिया. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सतरिख थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी पिंकू यादव का गांव की ही रहने वाली दलित युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग था. इस बात […]

विज्ञापन

बाराबंकी : अवैध संबंध का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और आठ महीने के बच्चे को जिंदा जला दिया. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सतरिख थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी पिंकू यादव का गांव की ही रहने वाली दलित युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग था. इस बात को लेकर उसका अपनी पत्नी रिंकी से विवाद होता था.

इसी मामले को लेकर कल विवाद इतना बढा कि गुस्से में आकर पिंकू ने घर में रखा केरोसिन रिंकी पर डाल कर आग लगा दी जिसकी चपेट में आकर महिला और उसका आठ माह का बच्चा गंभीर रुप से झुलस गया. उन्होंने बताया कि इस वारदात में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं रिंकी के साथ साथ उसे बचाने आयी सास और देवर भी बुरी तरह झुलस गये. उन्हें लखनउ के सिविल अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है , जहां रिंकी की हालत गंभीर बतायी जाती है. महिला के परिजनों की तहरीर पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और आरोपी पति के खिलाफ कार्यवाही करना शुरु कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola