ePaper

यूपी के अगले सीएम के सवाल पर क्या बोले कल्याण, जानें

Updated at : 05 Jan 2016 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी के अगले सीएम के सवाल पर क्या बोले कल्याण, जानें

लखनऊ : राजस्थान के राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के 84वें जन्मदिन के मौके पर उनके आवास पर भीड़ जुटी और प्रदेश की अगली सरकार का नेतृत्व उन्हें सौंपने की चर्चाएं गर्म रहीं हालांकि स्वयं कल्याण सिंह ने इस तरह के सवालों को काल्पनिक बताया. कल्याण सिंह का जन्मदिन जोर शोर […]

विज्ञापन

लखनऊ : राजस्थान के राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के 84वें जन्मदिन के मौके पर उनके आवास पर भीड़ जुटी और प्रदेश की अगली सरकार का नेतृत्व उन्हें सौंपने की चर्चाएं गर्म रहीं हालांकि स्वयं कल्याण सिंह ने इस तरह के सवालों को काल्पनिक बताया. कल्याण सिंह का जन्मदिन जोर शोर से मनाये जाने की खबरें पिछले दो-तीन दिन से चल रही थीं और आज भाजपा नेताओं सहित हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ उन्हें बधाई देने पहुंची. कई उत्साहित नेता कल्याण सिंह को अगले चुनावों की बागडोर सौंपने की वकालत कर रहे थे.

उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कल्याण सिंह को प्रदेश का ओबीसी चेहरा बताते हुए कहा कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाए तो कोई हर्ज नहीं. प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री के रुप में कल्याण सिंह के काम को देखा है. स्वयं कल्याण सिंह से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने ‘भाषा’ से कहा यह सवाल काल्पनिक है. उन्होंने हालांकि भरोसा जताया कि 2017 में भाजपा का ही मुख्यमंत्री होगा. प्रदेश की जनता सपा के जंगलराज से त्रस्त है और बसपा का शासन भी देख चुकी है. अब वह परिवर्तन चाहती है और उसके सामने विकल्प के रुप में भाजपा है.

बहरहाल इस संबंध में और कुछ बोलने से इनकार करते हुए कल्याण सिंह ने कहा कि फिलहाल वह एक संवैधानिक पद पर हैं. पूर्व मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी ने फोन पर जन्मदिन की बधाई दी. उन्हें उनके आवास पर बधाई देने वालों में उत्तर प्रदेश से निर्वाचित कई भाजपा सांसद शामिल थे. सांसद जगदम्बिका पाल, साक्षी महाराज, लल्लू सिंह, रेखा वर्मा, भोला सिंह, सतीश गौतम, राजबीर सिंह, मुकेश राजपूत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी, नेता विधानमंडल दल सुरेश खन्ना, भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, मीडिया सह प्रभारी मनीष दीक्षित को कल्याण सिंह से अत्यंत गर्मजोशी से मिलते देखा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola