बिहार में बदला मौसम का मिजाज,12 जिलों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट

सांकेतिक तस्वीर
Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत तो मिलेगी, लेकिन इसके साथ आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का खतरा भी बढ़ गया है, IMD ने 9 अप्रैल तक राज्य में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है, जिसमें कई जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है.
Bihar Weather Alert: बिहार में चिलचिलाती धूप और लू जैसी गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत और आफत दोनों एक साथ दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं. IMD ने राज्य के आसमान में एक विशाल बदलाव की आहट सुनी है, जो अगले चार दिनों तक बिहार की तस्वीर बदलने वाली है.
लगभग 1000 किलोमीटर लंबे बादलों के समूह ने राज्य में प्रवेश कर लिया है. इसका नतीजा यह होगा कि अगले 96 घंटों तक बिहार के कई जिलों में धूल भरी आंधी, मूसलाधार बारिश और जानलेवा ओलावृष्टि का तांडव देखने को मिल सकता है.
आज इन जिलों में रहेगा मौसम खराब
रविवार को गया, जमुई, बांका, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर और पश्चिम व पूर्वी चंपारण समेत कुल 12 जिलों में बारिश और तेज आंधी की संभावना है. इन इलाकों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. बाकी जिलों में भी बादल छाए रहेंगे और मौसम तेजी से बदल सकता है.
पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश और झारखंड होते हुए बिहार की ओर बढ़ रहा है. इसी कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर बना रहेगा.
कब किस दिन कितना असर?
6 अप्रैल को राज्य के अधिकांश जिलों में आंधी और बारिश का असर देखने को मिलेगा. 7 अप्रैल को यह पूरे बिहार में फैल जाएगा, जहां कई जगहों पर ओला गिरने की भी संभावना है. 8 अप्रैल को मौसम सबसे ज्यादा खराब हो सकता है, खासकर दक्षिण बिहार में ओले गिरने और ठनका गिरने का खतरा ज्यादा रहेगा. 9 अप्रैल तक यह सिलसिला जारी रहेगा, हालांकि 10 अप्रैल से मौसम साफ होने के संकेत हैं.
अभी तापमान 38 डिग्री के आसपास बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें तेज गिरावट होगी. 8 अप्रैल तक तापमान गिरकर 25 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम ठंडा हो जाएगा.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आज यानी 5 अप्रैल को गया, जमुई और औरंगाबाद समेत 12 जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. सबसे खतरनाक स्थिति 7 और 8 अप्रैल को होने वाली है, जब दक्षिण बिहार के पटना, गया और बांका जैसे जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ के साथ ओलावृष्टि की प्रबल संभावना जताई गई है.
गर्मी की होगी छुट्टी, ओलों की आएगी बारी
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ओले गिरने वाला है. 8 अप्रैल तक बिहार का तापमान गिरकर 25 डिग्री तक आ सकता है, जिससे मौसम तो सुहाना होगा लेकिन आसमान से गिरने वाले ओले मुसीबत बन सकते हैं.
आज यानी 5 अप्रैल को गया, जमुई और औरंगाबाद समेत 12 जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. सबसे खतरनाक स्थिति 7 और 8 अप्रैल को होने वाली है, जब दक्षिण बिहार के पटना, गया और बांका जैसे जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ के साथ ओले गिरने की संभावना जताई गई है.
किसानों और लोगों के लिए जरूरी सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधान रहने की सलाह दी है. खासकर किसानों को खेतों में काम करने से बचने और बिजली के खंभों व पेड़ों से दूर रहने को कहा गया है. ठनका गिरने का खतरा ज्यादा है, इसलिए सतर्कता बेहद जरूरी है.
Also Read: बिहार में 125 यूनिट फ्री के बाद अब 20% और बचत का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




