ePaper

दुष्कर्म का मनोविज्ञान समझना हो तो यूपी के डीजीपी से मिलिए

Updated at : 16 Dec 2015 2:24 PM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म का मनोविज्ञान समझना हो तो यूपी के डीजीपी से मिलिए

लखनऊ : हाल तक राजनीतिक बयानबाजी के तहत नेताओं के विवादास्पद बोल हवा में तैर रहे थे. अब इस कड़ी में कुछ ब्यूरोक्रेट भी शामिल होने लगे हैं. कुछ ऐसा ही बयान दिया है उत्तर प्रदेश के डीजीपी जगमोहन यादव ने. उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जगमोहन यादव नेकहाकि यौनशोषणके बढ़ते मामलों पर युवाओं से […]

विज्ञापन

लखनऊ : हाल तक राजनीतिक बयानबाजी के तहत नेताओं के विवादास्पद बोल हवा में तैर रहे थे. अब इस कड़ी में कुछ ब्यूरोक्रेट भी शामिल होने लगे हैं. कुछ ऐसा ही बयान दिया है उत्तर प्रदेश के डीजीपी जगमोहन यादव ने. उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जगमोहन यादव नेकहाकि यौनशोषणके बढ़ते मामलों पर युवाओं से पूछा जाए कीदुष्कर्म की घटनाएं क्यों बढ़ा रहे हैं. डीजीपी ने कहा कि दुष्कर्म का मनोविज्ञान मुझे पता है, कोई भी अकेले में आकर मुझसे यह समझ सकता है.

यूपी के डीजीपी जगमोहन यादव हाल में हुए पंचायत चुनाव को लेकर मीडिया से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान वह दुष्कर्म के मनोविज्ञान पर बोलने लगे. उन्होंने कहा कि 40 वर्ष के बाद लोगों के सामने मिड लाइफ क्राइसिस आ जाती है. वे विकल्प तलाशने लगते हैं. यौन शोषण की घटनाओं की वजह नौवजवान भी हैं. इसके बाद डीजीपी ने कहा कि आप अकेले में आकर मिलिए तो बताता हूं क्यों बढ़ रहा है यौन शोषण?

उसके बाद पंचायत चुनाव पर बोलते हुए डीजीपी ने कहा कि पंचायत चुनाव का सफलता पूर्वक संपन्न हो जाना काफी चुनौतीपूर्ण था. डीजीपी के मुताबिक चुनाव से पहले और चुनाव के बाद भी ग्रामीण इलाकों में तनाव का माहौल है. फिर भी पूरे प्रदेश में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola