ePaper

अखिलेश ने चेन्नई में बाढ़ राहत के लिये दिये 25 करोड़

Updated at : 07 Dec 2015 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
अखिलेश ने चेन्नई में बाढ़ राहत के लिये दिये 25 करोड़

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अभूतपूर्व बारिश के कारण तबाही से गुजर रहे चेन्नई की मदद के लिये आज 25 करोड़ रुपये बतौर सहायता देने का एलान किया. मुख्यमंत्री ने ‘ट्वीट’ करके बताया कि उनकी सरकार चेन्नई में राहत कार्यों में मदद के लिये तमिलनाडु सरकार को 25 करोड़ रुपये देगी. […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अभूतपूर्व बारिश के कारण तबाही से गुजर रहे चेन्नई की मदद के लिये आज 25 करोड़ रुपये बतौर सहायता देने का एलान किया. मुख्यमंत्री ने ‘ट्वीट’ करके बताया कि उनकी सरकार चेन्नई में राहत कार्यों में मदद के लिये तमिलनाडु सरकार को 25 करोड़ रुपये देगी.

गौरतलब है कि चेन्नई में हाल में हुई अभूतपूर्व बारिश से तबाही का मंजर है. भीषण बाढ़ से अप्रत्याशित तबाही हुयी है और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. कई इलाकों में सेना को बचाव अभियानों के लिए तैनात किया गया है. चेन्नई, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर में शैक्षणिक प्रतिष्ठान अब भी बंद हैं जबकि आईटी सेवा सहित निजी क्षेत्र की कंपनियों को या तो आंशिक रुप से बंद कर दिया गया है या उनके कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola