लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य पद पर 6 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित, 4 बीजेपी के और 2 सपा सभासद चुने गए

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Apr 2022 3:01 PM

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की ओर से दो सदस्य पदों पर जगलाल यादव और अयाजुर रहमान ने नामांकन किया. कुल छह पदों के लिए सिर्फ छह नामांकन होने से मतदान कराने की जरूरत नहीं पड़ी और सभी छह पार्षद निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हो गए. इसके बाद लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने माला पहनाकर सभी को सम्मानित किया.

विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए छह पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. इनमें चार भाजपा तो दो सपा पार्षद हैं. भाजपा के चार पार्षदों में मिथिलेश चौहान, शशि गुप्ता, रेखा सिंह और मनोज अवस्थी ने कार्यकारिणी सदस्य के लिए महापौर संयुक्ता भाटिया के पास नामांकन पत्र दाखिल किया था. समाजवादी पार्टी की ओर से दो सदस्य पदों पर जगलाल यादव और अयाजुर रहमान ने नामांकन किया. कुल छह पदों के लिए सिर्फ छह नामांकन होने से मतदान कराने की जरूरत नहीं पड़ी और सभी छह पार्षद निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हो गए. इसके बाद लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने माला पहनाकर सभी को सम्मानित किया.

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola