मकान में विस्फोट : एक ही परिवार के तीन की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2015 5:54 PM

विज्ञापन

लखनऊ: जिले के पारा थाना क्षेत्र के डाक्टर खेड़ा मोहल्ले के एक मकान में आज हुए विस्फोट में एक ही परिवार के तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि विस्फोट सुबह हुआ, जिसमें जुम्मन (60), उनकी पत्नी कमर (55) और बेटी सिमरन (16) की मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार विस्फोट की […]

विज्ञापन

लखनऊ: जिले के पारा थाना क्षेत्र के डाक्टर खेड़ा मोहल्ले के एक मकान में आज हुए विस्फोट में एक ही परिवार के तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी.

पुलिस ने बताया कि विस्फोट सुबह हुआ, जिसमें जुम्मन (60), उनकी पत्नी कमर (55) और बेटी सिमरन (16) की मौत हो गयी.
पुलिस के अनुसार विस्फोट की असल वजह का अभी पता नहीं लग सका है लेकिन आरंभिक जांच से लगता है कि जुम्मन पटाखे बनाने का काम करता था और उसने घर में विस्फोटक जमा कर रखा था.
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किये हैं. जुम्मन के परिजनों ने पुलिस को बताया कि विस्फोट एलपीजी सिलिण्डर में रिसाव की वजह से हुआ.पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola