ePaper

फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Updated at : 12 Jun 2015 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहराइच : सोशल नेटवर्किग वेबसाइट फेसबुक पर पैगम्बर के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को बहराइच में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों की मानें तो कोतवाली नगर क्षेत्र के काजीपुरा मुहल्ले में सैय्यद खां नामक युवक के फेसबुक पेज पर फैज हुसैन नाम के व्यक्ति ने पैगम्बर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी […]

विज्ञापन

बहराइच : सोशल नेटवर्किग वेबसाइट फेसबुक पर पैगम्बर के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को बहराइच में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों की मानें तो कोतवाली नगर क्षेत्र के काजीपुरा मुहल्ले में सैय्यद खां नामक युवक के फेसबुक पेज पर फैज हुसैन नाम के व्यक्ति ने पैगम्बर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी डाली थी.

जानकारी के मुताबिक इसकी खबर मिलने से नाराज एक समुदाय के लोग कल सड़क पर एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे, तभी दूसरे संप्रदाय के लोग भी घरों से बाहर निकल आएं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को बिगड़ने से पहले ही नियंत्रित किया. सूत्रों ने बताया कि सैय्यद की तहरीर पर फैज के खिलाफ सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने तथा सूचना-प्रौद्योगिकी के गलत इस्तेमाल का मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola