सीएम अखिलेश जायेंगे पाकिस्तान, पाक उच्चायुक्त ने मुलाकात कर दिया निमंत्रण
Updated at : 11 May 2015 7:49 PM (IST)
विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पाकिस्तान जाएंगे और उन्होंने भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित को पाकिस्तान यात्रा के बारे में सिद्धांतत: सहमति दे दी है. बासित ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, मैंने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें पाकिस्तान आमंत्रित किया है. उन्होंने सिद्धांतत: निमंत्रण स्वीकार कर […]
विज्ञापन
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पाकिस्तान जाएंगे और उन्होंने भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित को पाकिस्तान यात्रा के बारे में सिद्धांतत: सहमति दे दी है.
बासित ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, मैंने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें पाकिस्तान आमंत्रित किया है. उन्होंने सिद्धांतत: निमंत्रण स्वीकार कर लिया है.
बासित ने बताया कि वह लखनऊ में कल से हैं और यहां आने के बाद उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि मानो वह अपने देश पाकिस्तान के किसी शहर में हों. उन्होंने कहा कि इस शहर के लोग बहुत मोहब्बत करते हैं और शिष्टाचार में उनका जवाब नहीं.
उन्होंने कहा, मैंने मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया है. मुख्यमंत्री ने मुझे अगले साल फिर आने का न्यौता दिया है. मैं इस शहर में फिर आऊंगा, भले ही आप मुझे आमंत्रित करें या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




